Help Desk
+91 7268079785
onlinehelpdesk11@gmail.com
10:00 AM to 06:00 PM (Mon - Sat)
College Logo

Amarnath Mishra Snatkottar Mahavidyalaya, Ballia

अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया
दुबे छपरा, बलिया उ0प्र0-277205
Affiliated to Jananayak Chandrashekhar University (JNCU)
Govt Logo
Important Payment Information

अगर आप का पेमेन्ट आप के एकाउंट से कट गया हो और भुगतान रसीद प्राप्त न हो रहा हो तो 24 घंटे प्रतीक्षा करे। भुगतान रसीद 24 घंटे बाद भी प्राप्त न हो तो पूर्ण विवरण के साथ onlinehelpdesk11@gmail.com पर मेल करें।

Important Notice

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु पंजीकरण की अन्तिम तिथि निम्नलिखित है, छात्र निर्धारित तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें:

http://jncuadm.samarth.edu.in
Important Dates / महत्वपूर्ण तिथियां
पंजीकरण एवं आवेदन की अन्तिम तिथि : 24 जून 2026
प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process)
1
JNCU के पोर्टल पर Registration करें
  • स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की वेबसाइट jncuadm.samarth.edu.in पर जाएं।
  • New Registration पर क्लिक करें और अपना Account Create करें।
  • अब Login करके अपना Profile Complete करें।
  • रु. 100.00 रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन करें।
2
JNCU के पोर्टल पर Programme हेतु Apply करें
  • अब Apply Now या Apply for a Programme पर क्लिक करें। University में Jananayak Chandrashekhar University चुनें। Select OU Type में College चुनें। College/Campus में Amarnath Mishra Snatkottar Mahavidyalaya चुनें। अब Programme Type और Programme चुनें।
  • आगे Personal Details, Academic Details, Other Details भरें। आवश्यक प्रपत्र Upload करें। Preview कर Confirm करें और Submit कर दें।
  • Form print कर लें। फॉर्म पर अंकित Registration Number (जो JNCURN से प्रारम्भ होगा) और Form Number (जो JNCU से प्रारम्भ होगा) को नोट कर लें।
3
अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पोर्टल पर प्रवेश हेतु आवेदन करें
  • महाविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर सीधे जाएं। ध्यान रहे: महाविद्यालय के पोर्टल पर भरी गयी सूचना JNCU के पोर्टल पर भरी गयी सूचना से भिन्न नहीं होनी चाहिए।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर "Admission Registration" पर क्लिक करें। Courese type, course, Semester, Name, father name, mother name, Date of Birth, Mobile Number और Email ID भरें और सबमिट करें।
  • एडमिशन फॉर्म भरें: रजिस्ट्रेशन के पश्चात "Apply Online" (या Student Login) पर क्लिक करें। अपना Date of Birth और Mobile Number भरकर लॉगिन करें। अपना Personal Details, Academic Details, Weightage Claimed आदि भरें। Photo, Signature और आवश्यक दस्तावेज (Required Documents) अपलोड करें और फॉर्म Final Submit कर दें।
  • पंजीकरण शुल्क जमा करें: एडमिशन फॉर्म फाइनल सबमिट होने के पश्चात ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क (Registration Form Fee) का भुगतान इनेबल हो जाएगा। शुल्क जमा करें और भुगतान रसीद सुरक्षित रख लें।
  • फॉर्म प्रिंट करें: एडमिशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के पश्चात "Print Form" पर क्लिक कर के अपना फॉर्म प्रिंट कर लें।
  • काउंसिलिंग प्रक्रिया: मेरिट सूची का अवलोकन करें। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों और स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर महाविद्यालय में उपस्थित हों।
  • प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें: काउन्सिलिंग के उपरान्त अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर मैसेज भेजा जाएगा। ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के Student Login पर क्लिक करें और अपना Registration Number और Date of Birth भर कर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।
काउंसिलिंग हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents required)
  • JNCU एवं महाविद्यालय के एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी
  • पंजीकरण/प्रवेश शुल्क रसीद की छाया प्रति
  • हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका
  • टी०सी० (T.C.) एवं चरित्र प्रमाण पत्र (C.C.) की मूल प्रति
  • जाति एवं आय प्रमाण पत्र (आरक्षण लाभ हेतु)
  • आधार कार्ड एवं अन्य अधिभार (Weightage) प्रमाण पत्र